Site icon Hindi Dynamite News

Crime in UP: दिनदहाड़े कैश वेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को गार्ड ने सिखाया सबक, मारी गोली

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लूटपाट को लेकर एक मामला सामना आया है। यहां दिनदहाड़े कुछ बदमाश कैश वेन लूटकर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कंपनी के गार्ड ने बदमाशों के इस इरादे पर पानी फेर दिया। जानें पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in UP: दिनदहाड़े कैश वेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को गार्ड ने सिखाया सबक, मारी गोली

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया लूटपाट को लेकर एक मामला सामना आया है। यहां दिनदहाड़े कुछ बदमाश कैश वेन लूटकर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कंपनी के गार्ड ने बदमाशों के इस इरादे पर पानी फेर दिया। देवरिया जनपद में सोमवार की दोपहर को HDFC बैंक का कलेक्शन करने आई CMS कंपनी की कैश वेन को  लूटकर कुछ बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे। यह देख कंपनी के गार्ड ने एक बदमाश को पैर में गोली मार दी और पर धर दबोचा। बदमाशों ने कैश वेन को लूटने के लिए कस्टोडियन को गोली भी मारी। ये मामला देवरिया के स्टेशन रोड के समीप बरहज गली का है।

CMS कंपनी HDFC बैंक के लिए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जा कर रुपये का कलेक्शन करती है। सोमवार को डेढ़ बजे करीब CMS कंपनी के कर्मचारी शहर के बरहज गली में वैन लेकर सभी पैसों का क्लेक्शन कर रहे थे। 

बैंक मैनेजर के बताए मुताबिक उस समय तक करीब 30 लाख रुपये कलेक्शन हुआ था। तभी वहां बाइक पर सवार तीन बदमाश आए, उन्होंने रोकी और कैश वेन के पास पहुंच कर कस्टोडियन प्रभुनाथ पांडेय के माथे पर गन सटा कर पैसों से भरा बाक्स छीनने लगे। जब कस्टोडियन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी।  ये सब देख वैन के गार्ड योगेंद्र तिवारी ने सतर्कता और तेजी दिखाते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद बाकी के दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। फिर आसपास के लोगों ने घायल बदमाश को पकड़ने में गार्ड की मदद की।

 इस पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर ASP राजेश सोनकर, CO श्रीयश त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घायल बदमाश और कस्टोडियन को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा गया। यहां कस्टोडियन की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। 

वहीं घायल बदमाश की पहचान शिवम सिंह रूप में हुई है। जो भदिला दोयम मदनपुर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मौके पर दिलेरी दिखाते हुए बदमाश को गोली मारने वाले गार्ड योगेंद्र तिवारी को इमान के तौर पर 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। बता दें कि  योगेंद्र होमगार्ड के पद पर भी कार्यरत हैं। वह पार्ट टाइम में CMS कंपनी के लिए भी काम करते हैं।

Exit mobile version