
मऊ: जनपद के मधुबम थाना क्षेत्र के कठघरा शंकर मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक बैंक के सुरक्षाकर्मी पर गोली मार दी। गोली लगने से बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर पहुंची पुलिस ने कैशियर को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गम्भीर देख वाराणसी रेफर कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला मधुबम थाना क्षेत्र के कठघरा शंकर मोड़ पर हुई।
जानकारी के अनुसार सूर्यनाथ यादव स्टेट बैंक मधुबन में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। सुबह वे बैंक के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया ।
जानकारी के अनुसार जख्मी सूर्यनाथ यादव का पत्नी से चल रहा था विवाद। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरापी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Published : 13 May 2024, 12:39 PM IST
Topics : Bank Employee Mau police shot उत्तर प्रदेश क्राइम गोली बदमाश बैंककर्मी मऊ