Crime in Mumbai: मुंबई में रिश्ते तार-तार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, इस तरह हुआ खुलासा

मुंबई से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। 65 साल के एक शख्स ने अपनी ही नाबालिक को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 December 2022, 2:33 PM IST

मुंबई: मायानगरी मुंबई से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। शिवाजी नगर क्षेत्र में 65 साल के शख्स ने अपनी ही 16 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया। लड़की के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

शिवाजी नगर पुलिस के मुताबिक नाबालिक लड़की के दुष्कर्म का आरोपी शिकायतकर्ता महिला का दूसरा पति है। महिला ने तीन शादियां की है और वह तीसरे पति के साथ रहती है। पीड़ित लड़की महिला के पहले पति से हुई बेटी है। गिरफ्तार शख्स का पीड़ित महिला से एक बेटा है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की इसी साल मार्च महीने में अपने सौतेले भाई से मिलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने तब पीड़िता की मां को कॉल करके लड़की को पढ़ाने के लिये उसके पास ही रहने देने की भी सलाह दी थी। लेकिन एक दिन जब पीड़ित लड़की के पेट में दर्द होने लगा तब उसने इस बात की जानकारी मां को दी। मां जब लड़की को लेकर डॉक्टर के पास गई तो नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद लड़की ने आरोपी शख्स की करतूत से पर्दा उठाया।  

डॉक्टर द्वारा पीड़िता को गर्भवती बताने और लड़की द्वारा पिता की करतूतों को उजागर करने के बाद पीड़िता की मां ने शिवाजी नगर पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 328, 376, 376 (N), 376 (2)(F) और पॉक्सो की धारा 4,6,8,10,12 के तहत मामला दर्ज किया और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published : 
  • 22 December 2022, 2:33 PM IST

No related posts found.