
अयोध्या: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के फैजाबाद से लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उनका जूलूस मिल्कीपुर, अमानीगंज, रुदौली सोहावल,नउआ का कुआं होते हुए रायबरेली रोड स्थित उनके मार्केट पर समाप्त हुआ। जूलूस में हजारों की तादाद में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि भाकपा परिवर्तन का संघर्ष करती है सत्ता उसके लिए गौड़ है। मौजूदा सरकार ने अपने वायदों को पूरा नहीं किया, जिसके कारण लोग बदलाव चाहते हैं। पार्टी के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ नेता सूर्य कांत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग आज के नामांकन में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्ष, न्याय, रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य के मामले पर चुनाव मैदान में हैं। देश का संविधान बचाना हमारा दायित्व है।
पार्टी के समर्थन में निकलें जूलूस में हजारों लोगों ने गगन भेदी नारों से पूरे संसदीय क्षेत्र में जोश का संचार किया। जूलूस में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख लल्लन कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, उदयराज यादव,शिवबालक यादव, इंद्रसेन यादव, हनुमंत मास्टर,पिंटू यादव अध्यक्ष प्रधान संघ,सदी चचा, सुरेश इंसान, प्रधान उदय भान यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, राहुल सेन शुक्ला, सहदेव गुप्ता,अजय कुमार खट्टे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Published : 3 May 2024, 6:57 PM IST
Topics : Arvind Sen Yadav candidate Communist Party of India Faizabad nomination अरविंद सेन यादव नामांकन प्रत्याशी फैजाबाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी