
नयी दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,450 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 5,31,922 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,44,63,021 लोग इससे उबर चुके हैं।
संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Published : 16 August 2023, 5:52 PM IST
Topics : कोरोना देश नयी दिल्ली मरीजों मामले