
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिये सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब चुनाव परिणाम की बारी है। लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर जहां सियासी गलियारों का तापमान बढ़ा हुआ है वहीं देश की आम जनता भी चुनाव परिणा को लेकर खासा उत्साहित है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे से लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो जायेगी।
देश भर के सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मतों की गिनती के लिये खास तैयारियां की गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे।
उत्तर प्रदेश में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वोट काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो जायेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य में मतगणना शुरू हो जायेगी। राज्य के 75 जिलों की 80 लोकसभा सीटों के लिये 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
सभी केंद्रों पर सीसीटीपी की निगरानी में मतगणना होगी। सभी जिलों में धारा 144 लागू है और अनावश्यक भीड़ लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
मंगलवार दोपहर बाद तक नई सरकार की तस्वीर भी लगभग साफ जायेगी और देऱ शाम तक देश के सामने पूरे चुनाव परिणाम आ जाएंगे।
Published : 3 June 2024, 4:55 PM IST
Topics : Count Down for Vote Counting countdown country election Results गिनती नई दिल्ली परिणाम लोकसभा चुनाव वोट