कमजोर मांग के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 29 रुपये की गिरावट के साथ 2,797 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 May 2023, 6:07 PM IST

नई दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 29 रुपये की गिरावट के साथ 2,797 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,797 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 25,620 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

 

Published :  8 May 2023, 6:07 PM IST