कमजोर मांग के कारण बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

, 21 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,590 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 June 2023, 8:35 PM IST

नई दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,590 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,590 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 59,850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

 

Published :  21 June 2023, 8:35 PM IST