
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का असर आज सुबह से ही देखा जा रहा है। जगह-जगह विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी उसके बाद में राजघाट से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च निकाला। मार्च में आरजेडी, सपा, एमएनएस, एनसीपी समेत लगभग 20 दलों के नेताओं ने शिरकत की।
भारत बंद का असर कुछ राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। बिहार में कई जगहों पर भारत बंद समर्थकों ने ट्रेनों को रोककर के प्रदर्शन कर रहे हैं। बसों में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं कर्नाटक सरकार ने सोमवार को भारत बंद के मद्देनजर बेंगलुरु के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा की।
भारत बंद के समर्थन में, विपक्षी दलों के तमाम नेता धरने पर बैठे हुए वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक होना होगा, छोटे मुद्दों को भूल लोगों की आवाज़ को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने का वक्त आने वाला है, मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है।
भारत बंद को लेकर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे हैं कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से हो रहा है भारत बंद। पीएम मोदी को गरीब जनता के बजाया उघोगपतियों की चिन्ता है।
Published : 10 September 2018, 11:32 AM IST
Topics : Bharat Bandh कांग्रेस नई दिल्ली पेट्रोल डीजल भारत बंद विपक्ष