
मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच कुछ महीने पहले फ्लाइट में विवाद हो गया था। जिससे बाद सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कह दिया। अब सुनील ग्रोवर को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही किसी टीवी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
खबरों की माने तो सुनील ग्रोवर को कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज’ को होस्ट करने का मौका मिला है। इस शो में बालीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार जज के रूप में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक सुनील ग्रोवर की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वैसे कपिल शो से खुद को अलग करने के बाद सुनील की काफी मांग बढ़ी है।
बता दें कि इस शो के होस्ट के रूप में इससे पहले एक्ट्रेस एली अवराम का नाम चर्चा में बना हुआ था।
Published : 15 August 2017, 6:00 PM IST
Topics : अक्षय कुमार कॉमेडियन खिलाड़ी जज बालीवुड सुनील ग्रोवर होस्ट