Site icon Hindi Dynamite News

Cold wave: कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Cold wave: कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

श्रीनगर:  कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। 

उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

Exit mobile version