Cold Wave In Delhi: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह धूप निकली तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 November 2023, 11:36 AM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह धूप निकली तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 38 निगरानी स्टेशन में से कम से कम 15 ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में तथा 22 निगरानी स्टेशन ने ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Published : 
  • 23 November 2023, 11:36 AM IST