
अमरावती/नागपुर: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालगाड़ी के कोयले से भरे 20 डिब्बे पटरी से उतर गए।वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नागपुर मंडल के वर्धा-बडनेरा खंड पर मालखेड़ और तिमतला स्टेशनों के बीच रविवार रात करीब 11.30 बजे यह मालगाड़ी पटरी से उतरी।
रेलवे अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और नागपुर और अन्य स्टेशनों पर डायवर्ट कर दिया गया।(वार्ता)
Published : 24 October 2022, 12:34 PM IST