35 साल बाद सिनेमाघरों में फिल्म देख सकेंगे सऊदी अरब के लोग

1980 के दशक में सऊदी अरब के सिनेमाघरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, तब से लेकर आज तक कई बार प्रतिबंध को हटाने की मांग की गयी। अब 35 साल बाद वहां की सरकार ने एक महत्पूर्ण फैसला लेते हुए सिनेमा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 December 2017, 5:24 PM IST

रियादः सऊदी अरब में 35 साल पहले सिनेमाघरों पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद वहां के लोगों ने सिनेमाघरों का रूख करना भी छोड़ दिया था। अब वहां की सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए सिनेमाघरों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।

सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्रालय अव्वाद अल अव्वाद ने बताया कि मार्च में सऊदी अरब में सिनेमाघरों पर लगे प्रतिबंध हट जाएंगे, जिसके बाद लोग सिनेमाघरों में मूवी देखने जा सकते हैं।

अव्वाद अल अव्वाद ने कहा कि सिनेमाघरों से प्रतिबंध हटाने का मकसद आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही ऐसा करने से सऊदी अरब में एंटरटेनमेंट के विकल्प भी समृद्ध होंगे। 
बता दें कि सऊदी अरब में साल 1980 के दशक में सिनेमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था

 

Published : 
  • 11 December 2017, 5:24 PM IST

No related posts found.