Choreographer Remo D’Souza: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे रेमो डिसूजा, परिवार ने यूं किया वेलकम

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रेमो डिसूजा का जोरदार स्वागत हुआ।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 December 2020, 2:10 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हाल ही में हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रेमो डिसूजा अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है।

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक एक स्लो मोशन वीडियों शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेमो का जोरदार स्वागत हुआ है। कई सारे गुब्बारों के जरिए घरवालों ने उनका वेलकम किया। 

वीडियो को शेयर करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा, "सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने खुशी जताई।

बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिजूजा को ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वे बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके है। उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी के दम पर कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।

Published : 
  • 19 December 2020, 2:10 PM IST

No related posts found.