चित्रकूट: पुलिस-डकैत मुठभेड़ में दरोगा शहीद

चित्रकुट में पुलिस और 7 लाख के ईनामी डकैत के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रैपुरा थाने में तैनात दरोगा शहीद हो गये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 August 2017, 11:26 AM IST

चित्रकूट: पुलिस और बबली कोल गैंग के ईनामी डकैत के बीच हुई मुठभेड़ में रैपुरा थाने में तैनात दारोगा शहीद हो गये। डकैत पर 7 लाख का ईनाम घोषित था।

पुलिस को खबर मिली कि ये ईनामी डकैत अपने कई साथी के साथ निही चिरैया जंगल में  छुपे हुए थे। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जंगल को चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद पुलिस और डकैत के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग में कई डकैतों के घायल होने की खबर है। जबकि पुलिस ने डकैत राजू कोल को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस मुठभेड़ में दारोगा जेपी सिंह घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दारोगा रैपुरा को मृत घोषित कर दिया।

Published : 
  • 24 August 2017, 11:26 AM IST

No related posts found.