
नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर आज पूरे देश में बाल दिवस मनाया गया। देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कोने-कोने में छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस का मनाया गया।
वहीं दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक भवन में बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न स्कूलों के कई बच्चों ने हिस्सा लिया।
वहीं इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना बाल दिवस खास तरीके से सेलिब्रेट किया।
Published : 14 November 2022, 6:53 PM IST
Topics : Children s Day 2022 Draupadi Murmu President Rashtrapati Bhavan द्रौपदी मुर्मू बाल दिवस राष्ट्रपति