
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दक्षिण बीजापुर के जंगल में गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अबतक एक दर्जन नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढ़ेर कर दिया।
Published : 16 January 2025, 7:57 PM IST
Topics : Bijapur Chhattisgarh CISF Dynamite News National News Naxal encounter Naxals News Dynamite security forces