
चेन्नई: तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जा रही लोकल ट्रेन के एक डिब्बे का पहिया रविवार को पटरी से उतर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि यहां चेन्नई सेंट्रल से रवाना हुई इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) के आखिरी डिब्बे का पहिया बेसिन ब्रिज जंक्शन के पास पटरी से उतर गया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित बोगी को अलग कर दिया गया है और मरम्मत कार्य जारी है।
Published : 11 June 2023, 1:32 PM IST
Topics : उतरा चेन्नई जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन डिब्बे तमिलनाडु तिरुवल्लूर दक्षिण रेलवे पहिया लोकल ट्रेन