
चेन्नई: गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राजभवन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘‘राज्य मंत्रिमंडल से सेंथिल बालाजी के इस्तीफे को स्वीकार करने की सिफारिश’’ से संबंधित मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के 12 फरवरी के एक पत्र के आधार पर राज्यपाल आर. एन. रवि ने इसे मंजूरी दे दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने तमिलनाडु मंत्रिमंडल से मंत्री वी. सेंथिल बालाजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
सेंथिल बालाजी को 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले नकदी घोटाले में गिरफ्तार किया था और वे पुझल जेल में हैं।
अपने इस्तीफे से पहले वह बिना विभाग के मंत्री थे। उन्होंने पहले बिजली और निषेध विभाग संभाला था।
Published : 13 February 2024, 12:24 PM IST
Topics : Cabinet Chennai Senthil Balaji tamil nadu इस्तीफा चेन्नई तमिलनाडु मंत्रिमंडल मंत्री वी सेंथिल बालाजी