अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करके गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डाइनामाईट न्यूज़ की इस रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 March 2024, 1:48 PM IST

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करके गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की गई।

तस्करी के इस बड़े मामले में छह सीमा शुल्क अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पंजाब के जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्यों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की और गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही अफीम के उत्पादक और खरीदकर्ता को झारखंड से 12 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में बताया कि ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की पांच विदेशी संस्थाओं के साथ-साथ दिल्ली में छह सीमा शुल्क अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।

Published : 
  • 10 March 2024, 1:48 PM IST

No related posts found.