
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार द्वारा राम जन्मभूमि अयोध्या में इंटरनेशल एय़रपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम एयरपोर्ट होगा। इस हवाई अड्डे के लिये जिला प्रशासन को एक हजार करोड़ रूपये भी सरकार द्वारा आवंटित कर दिये है, जिसमें से 250 करोड़ रूपये केंद्र सरकार द्वारा दिये जाएंगे। यूपी सरकार ने सोमवार को अपने वित्त बजट 2021-22 में इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ी घोषणा की थी और इसके लिये 101 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया था।
यूपी के लिये पेश किये गये बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में इस एयरपोर्ट के निर्माण की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के पूर्ण विकास के लिए 140 करोड़ रुपये और राम मंदिर तक रास्ते के लिए भी 300 करोड़ से अधिक का ऐलान किया था।
सोमवार को यूपी का बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिये वित्त मंत्री ने 101 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है।
मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण होने से अयोध्या में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं आवागमन की बड़ी सुविधा मिल सकेगी। सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अयोध्या में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना योगी सरकार के एजेंडे में पहले से ही प्राथमिकताओं में रहा है। ऐसे में इस एयरपोर्ट का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Published : 26 February 2021, 2:40 PM IST
Topics : Ayodhya International Airport अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार योगी सरकार हवाई अड्डा