किशोरी को धमकाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा के फेस-2 थानाक्षेत्र में एक युवक द्वारा एक किशोरी को धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 June 2023, 7:36 PM IST

नोएडा: नोएडा के फेस-2 थानाक्षेत्र में एक युवक द्वारा एक किशोरी को धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को लोकेश नामक एक युवक परेशान कर रहा है और वह उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है।

तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी की इस हरकत से उसकी बेटी स्कूल नहीं जा पा रही है। तिवारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लोकेश धमकी देता है कि यदि किशोरी स्कूल जाएगी तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा।

पुलिस के मुताबिक महिला ने इस घटना की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बीती रात इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Published : 
  • 1 June 2023, 7:36 PM IST

No related posts found.