Site icon Hindi Dynamite News

केंद्रीय मंत्री की बेटी ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

जिला पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वी.के. सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
केंद्रीय मंत्री की बेटी ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद: जिला पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वी.के. सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह मामला अजय राजपूत द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालने के बाद दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मृणालिनी सिंह ने आगामी निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के उम्मीदवारों को भाजपा का टिकट देने के लिए पैसे लिए थे।

विजयनगर थाने में मंगलवार को पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में मृणालिनी सिंह ने आरोप लगाया है कि इस संदेश से समाज में उनकी छवि खराब हुई है।

अपर पुलिस आयुक्त सुजीत राय ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार राजपूत ने पुलिस को दिए अपने लिखित बयान में कहा कि किसी ने उनके फोन का गलत इस्तेमाल किया और शरारतपूर्ण ढंग से मृणालिनी सिंह के खिलाफ आरोप लगाते हुए व्हाट्सऐप स्टेटस पोस्ट किया।

Exit mobile version