
नई दिल्ली: फ्रांस में आयोजित कान्स फिल्म फेस्टिवल इस बार अपने आकर्षन से ज्यादा महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर महिलाओं ने अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर खुलकर प्रदर्शन किया है।
कुछ दिनों पहले ही कान्स रेड कार्पेट पर एक महिला ने अपने कपड़े उतार कर बलात्कार का विरोध किया था। वहीं आज कुछ महिला कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पुरुष हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए फिर से प्रतिष्ठित कार्यक्रम का इस्तेमाल किया।
महिला कार्यकर्ताओं ने काले रंग के कपड़े पहनकर फ्रांस में घरेलू हिंसा के शिकार हो रही महिलाओं की तस्वीर वाले सफेद बैनर के साथ रेड कार्पेट पर कदम रखा। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्मोक ग्रेनेड भी पकड़े थे। बैनर में कुल 129 महिलाओं के नाम थे, जो फ्रांस की रहने वाली है और हर रोज घरेलू हिंसा का शिकार हुई है।
इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
कान्स फिल्म फेस्टीवल में इस विरोध को किसने अंजाम दिया, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
कुछ दिनों पहले ही कान्स रेड कार्पेट पर एक महिला ने अपने कपड़े उतार कर बलात्कार का विरोध किया था। रेड कार्पेट पर इस महिला ने अपने कपड़े उतार दिए और अपने शरीर पर नीले और पीले रंग से यूक्रेनी झंडे बना रखा था। जिस पर महिला ने संदेश लिखा 'हमें बलात्कार करना बंद करो'।
Published : 23 May 2022, 6:11 PM IST
Topics : Cannes 2022 Domestic Violence Female Activists red carpet कान्स फिल्म फेस्टिवल प्रदर्शन फीमेल एक्टविस्ट महिला रेड कार्पेट