Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार थमा, अंतिम समय तक जोर लगाते रहे प्रत्याशी, जानिये वोटरों का मूड़ और मतदान से जुड़े ये अपडेट

महराजगंज निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार आज साम 5 बजे से थम गया है। प्रत्याशी अंतिम समय तक भी पूरा जोर लगाते रहे। कल पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। डाइनामाइट न्यूज पर जानिए पूरा अपडेट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार थमा, अंतिम समय तक जोर लगाते रहे प्रत्याशी, जानिये वोटरों का मूड़ और मतदान से जुड़े ये अपडेट

महराजगंज: जनपद में नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार की शाम पांच बजे से प्रचार-प्रसार थम गया है। चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों को अंतिम समय तक भी जोर लगाते देखा गया। जिले भर में जनसभा, जुलूस और रैली अंतिम समय तक भी देखने को मिली। 

बता दें कि यूपी में दो चरणों मे नगर निकाय चुनाव होने हैं, पहले चरण के मतदान के लिये आज प्रचार खत्म हो गया है। महराजगंज भी उन जनपदों में शामिल हैं, जहां पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। 

महराजगंज की 2 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों के लिए चार मई को मतदान होगा।

प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी अब जनता से सीधा संपर्क बनाने में जुट गये हैं। वे घर-घर जाकर वोटरों को लुभाने लगे हैं। लेकिन अभी तक वोटरों के मूड़ को जान पाना प्रत्याशियों के बड़ी चुनौती बनी हुई है।

प्रचार थमने के बाद अब बुधवार की सुबह सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा।

जनपद में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कौन सा कर्मचारी किस पोलिंग पार्टी में होगा यह भी तय कर लिया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर पालिका सदर, परतावल, पनियरा और चौक की पोलिंग पार्टियाँ धनेवा धनेई से, फरेंदा, बृजमनगंज की पोलिंग पार्टियाँ जयपुरियां इंटर कालेज से, तो नौतनवा और सोनौली की पोलिंग पार्टियाँ नौतनवा तहसील से, और निचलौल की निचलौल तहसील से पोलिंग बूथों पर रवाना होंगी।  

महराजगंज जनपद के 2 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतो के 286 बूथों पर सुबह 7 बजे से साम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

Exit mobile version