
नयी दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपग्रेड के पूर्व प्रमुख अर्जुन मोहन को अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। सूत्रों ने डाइनामाइट न्यूज़ को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बायजू रवींद्रन समूह के सीईओ बने रहेंगे और मृणाल मोहित भारतीय कारोबार के प्रमुख बने रहेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस घटनाक्रम के बारे में पूछने पर बायजू ने टिप्पणी से इनकार किया। मोहन ने पिछले साल दिसंबर में अपग्रेड से इस्तीफा दिया था।
Published : 13 July 2023, 5:40 PM IST
Topics : Arjun Mohan BYJU S upgrade अपग्रेड अर्जुन मोहन कारोबार नियुक्त बायजू सीईओ