
बुलंदशहर: खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरारी नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत हो गई। मृतक की मां ने युवकी की पत्नी पर किसी अज्ञात युवक के साथ मिलकर हत्या करने आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मृतक इस्लाम और उसकी पत्नी घर में अकेले थे। सुबह कमरे में इस्लाम का शव पड़ा हुआ मिला। साथ ही मृतक के गले में पत्नी के दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ़ होगा कि घटना के पीछे की क्या वजह रही है। मृतक इस्लाम की हत्या की गई है,या फिर खुद उसने आत्महत्या की है।
Published : 22 June 2018, 1:43 PM IST
Topics : बुलंदशहर मौत संदिग्ध परिस्थिति