UP में शर्मनाक हरकत, US में पढ़ रही छात्रा बुलंदशहर में हुई मनचलों की छेड़छाड़ का शिकार, गंवानी पड़ी जान

अमेरिका में पढ़ रही एक होनहार छात्रा बुलंदशहर में मनचलों के कहर का शिकार हो गई। छेड़छाड़ से बचने के प्रयास में छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 August 2020, 11:33 AM IST

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के ग्राफ के बीच राज्य के बुलंदशहर में एक शर्मनाक और हैरान करने वाली वारदात सामने आयी है। यहां अमेरिका में पढ़ रही एक छात्रा मनचलों की छेड़खानी का शिकार हो गयी। छेड़खानी से बचने के प्रयास में छात्रा की बाइक से गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। कोरोना महामारी के चलते छात्रा हाल ही में अमेरिका से यहां लौटी थी।

सुदीक्षा भाटी (फाइल फोटो)

इस शर्मनाक हरकत के कारण जान गंवाने वाली छात्रा का नाम सुदीक्षा भाटिया है। सुदीक्षा की इस खौफनाक मौत से यहां कोहराम मचा हुआ है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जोर-शोर से उनकी तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी, बुलंदशहर ने दी कड़ी कार्रवाई के चेतावनी

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से दादरी निवासी सुदीक्षा कल अपने चाचा के साथ बाइक में बैठकर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इस दौरान औरंगाबाद में रास्ते में बुलेट सवार कुछ मनचलों ने उससे छेडख़ानी शुरू कर दी। मनचलों की छेडख़ानी के बचने के प्रयास में सुदीक्षा अपने चाचा की बाइक से नीचे गिर गई। सुदीक्षा के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस शर्मनाक हादसे को लेकर कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है और घटना की कटु निंदा की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

Published : 
  • 11 August 2020, 11:33 AM IST

No related posts found.