MonkeyPox: बेल्जियम में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य, जानिये ये बड़े अपडेट

बेल्जियम दुनिया में ऐसा पहला देश बन गया है, जहां मंकीपॉक्स से पीड़ित लोगों को तीन सप्ताह के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 May 2022, 12:04 PM IST

ब्रसेल्स: बेल्जियम दुनिया में ऐसा पहला देश बन गया है, जहां मंकीपॉक्स से पीड़ित लोगों को तीन सप्ताह के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने वाले लोगों को तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।उन्होंने एक परिपत्र भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगर मरीजों को बीमारी का पता चलता है तो उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। (वार्ता)

Published : 
  • 24 May 2022, 12:04 PM IST

No related posts found.