
कैसरगंज: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में गोंडा जिले की कैसरगंज सीट इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है।
डाइनामाइट न्यज़ संवाददाता के मुताबिक बीजेपी मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण को कैसरगंज से टिकट दे सकती है। बड़े बेटे प्रतीक पहले ही बीजेपी से विधायक हैं।
बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से मौजूदा सांसद हैं, लेकिन महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों की वजह से उनके टिकट को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है।
इससे पहले टिकट काटे जाने की अटकलों पर बृजभूषण ने पार्टी हाईकमान से कहा था कि मेरी गलती क्या है। इससे पहले टिकट में देरी पर बृजभूषण ने कहा था, पार्टी नेतृत्व को पता है कि इस सीट पर बीजेपी मजबूत है। टिकट के लिए एक दावेदार मैं भी हूं। लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। पार्टी तय करेगी कि उम्मीदवार कौन होगा।
पार्टी हाईकमान और बृजभूषण के बीच दिल्ली में भी बातचीत हुई और अब उनके बेटे के टिकट को लेकर फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। बृजभूषण का कैसरगंज के अलावा आसपास की तीन-चार सीटों पर खासा प्रभाव है।
बीजेपी इस बार बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह पर दांव लगा सकती है। कैसरगंज से बीजेपी करण को चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सपा पहले ही कह चुकी है कि अगर बीजेपी ने कैसरगंज से ब्राह्मण को उम्मीदवार बनाया तो वह ठाकुर को टिकट देंगे। वह बीजेपी के नहले पर दहला मारने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
Published : 2 May 2024, 10:37 AM IST
Topics : Brij Bhushan Canceled candidature Kaiserganj registered उम्मीदवार कैसरगंज टिकट बृजभूषण शरण सिंह सांसद