
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' को लेकर खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं। फिल्म 'गहराइयां' अनन्या और सिद्धांत के करियर की अब तक सबसे एक बड़ी फिल्म है। इसलिए ये दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए है। हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल हुआ ये कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सिद्धांत और अनन्या के साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मुंबई के ताज लैंड्स होटल गई हुई थी। वहां मीडिया से बात करते हुए अनन्या को ठंडी लगने लगी। जिसके बाद सिद्धांत ने अपनी जैकिट उतार कर उन्हें पहना दी। ये सब देख कर वहां मौजूद मीडिया के लोगों ने कहा ये तो फिल्मी सीन हो गया।
बता दें कि शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धांत और अनन्या के अलावा दीपिका पादुकोण और धैर्य करवा भी लीड रोल में हैं। मल्टी स्टारर फिल्म 'गहराइयां' 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Published : 25 January 2022, 2:14 PM IST
Topics : Ananya Pandey film Gheraiyaan Siddhant Chaturvedi अनन्या पांडे एक्टर फिल्म गहराया बॉलीवुड सिद्धांत चतुर्वेदी