
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस एक बार फिर से मुसीबत में फंस गई हैं। इनफोर्समेंट डिरेक्टरेट यानी ED ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए जबरन वसूली केस में उनकी 7.27 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है।
ED ने जैकलीन की इस अटैच्ड प्रॉपर्टी में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपॉजिट भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे, जो उसने जबरन वसूली के पैसों से लिए थे। खबरे है कि सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी पैसे दिए थे।
बता दें कि सुकेश पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले की जांच में जैकलीन का नाम सामने आया था।
Published : 30 April 2022, 2:11 PM IST
Topics : Bollywood Actress ED Jacqueline Fernandez seized ईडी जब्त जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड एक्ट्रेस संपत्ति सुकेश चंद्रशेखर