फिल्म अभिनेता सनी देओल की राजनीति में एंट्री..बीजेपी में हुए शामिल

मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। सनी देओल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 April 2019, 1:32 PM IST

नई दिल्ली:  मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

सनी देओल ने यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सनी देओल के पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं।

सनी देओल ‘हीमैन’ के नाम से लोकप्रिय एवं अपने जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता धमेंद्र के बड़े पुत्र हैं। धमेंद्र 2004 में राजस्थान के बीकानेर सीट से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए थे और उनकी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा से मौजूदा सांसद है और वहां से चुनाव लड़ रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 23 April 2019, 1:32 PM IST

No related posts found.