बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त अब एक्टिंग छोड़ करने जा रहे हैं ये काम..

बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त इन दिनों फिल्म कलंक को लेकर काफी व्यस्त है। अब संजय एक्टिंग को छोड़कर ये काम करने जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 April 2019, 5:03 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त अब फिल्म निर्देशन भी करने जा रहे हैं। संजय की फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं जिसमें पानीपत, प्रस्थानम और शमशेरा शामिल हैं।

संजय जल्द ही बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले हैं। प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो गया है। इस फिल्म का निर्माण संजय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर में करेंगे। संजय ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है।

 

उन्होंने कहा कि वे अपने पूर्वजों पर फिल्म बनाएंगे। संजय ने बताया, “ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसकी कहानी मेरे पूर्वज मोहयल के बारे में है जो हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे। उन्होंने पैगम्बर के पोते के लिए करबाला का युद्ध लड़ा था। फिल्म में मैं राहिब सिन दत्त का किरदार निभाऊंगा जो मोहयल्स के लीडर थे। फिल्म की कहानी पर पर काम चल रहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 16 April 2019, 5:03 PM IST

No related posts found.