सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई पक्की

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की खबरें काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। अब सोनम और आनंद की शादी की खबर पर मुहर लग गई है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 April 2018, 4:39 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की खबरें काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। अब सोनम और आनंद की शादी की खबर पर मुहर लग गई है। कोरियोग्राफर फराह खान ने सोनम कपूर की शादी की खबर पर मोहर लगा दी है।

खबरों के मुताबिक फराह ने इन दोनों की शादी की खबरो की पुष्टि  शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम कपूर और आनंद की शादी  6 या 7 मई को होगी।हालांकि अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि मुंबई के पांच सितारा होटल में शादी के बाद दिल्‍ली में इस शादी का ग्रैंड रिस्‍पेशन दिया जाएगा। बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन है और वह फैशन और लाइफस्टाइल के मालिक हैं। 

Published :  18 April 2018, 4:39 PM IST