Bollywood: जानिये कब सिनेमाघरों में आएगी नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’, पढ़ें पूरी डीटेल

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ अब छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 March 2023, 4:40 PM IST

मुंबई: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ अब छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत यह फिल्म पहले सात अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली थी।

‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म रिलीज की नयी तारीख साझा की। यह फिल्म ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी है।

Published : 
  • 22 March 2023, 4:40 PM IST