
मऊ: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रचार अभियान चल रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी नेदारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर घोसी में काली स्याही फेंकी गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दारा सिंह चौहान पर स्याही फैंकने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे दारा सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है और उनको फूल मालाएं पहनाई जा रही है। इसी दौरान कोई उनके सामने पहुंचा और उनके चेहरे पर स्याही उड़ेल दी। इस दौरान नारेबाजी की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।
मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गयी काली स्याही#UttarPradesh #byelection @maupolice @Uppolice @BJP4UP #Ghosi #DaraSingh pic.twitter.com/PtIAlgPlkm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 20, 2023
बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि घोसी उपचुनाव लड़ रहे दारा सिंह चौहान कुथ समय पहले ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वे इससे पहले सपा से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन सपा से उनके इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई और अब वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
Published : 20 August 2023, 4:24 PM IST
Topics : अपराध उत्तर प्रदेश घोसी चुनाव प्रचार दारा सिंह चौहान पुलिस भाजपा प्रत्याशी मऊ विधानसभा उपचुनाव स्याही