Site icon Hindi Dynamite News

भाजपा सांसद सिरोया ने पूछा- क्या केजरीवाल ने प्रियंका और गांधी परिवार से छुपकर माफी मांगी?

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ने केजरीवाल की रिहाई का वकालत करने को लेकर नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
भाजपा सांसद सिरोया ने पूछा- क्या केजरीवाल ने प्रियंका और गांधी परिवार से छुपकर माफी मांगी?

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ के नेता लहर सिंह सिरोया ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की रामलीला मैदान में शनिवार को हुई मेगा रैली के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग किये जाने को लेकर नेहरू-गांधी परिवार समेत विपक्षियों पर हमला बोला है। लहर सिंह सिरोया ने बड़ा सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या केजरीवाल ने प्रियंका और गांधी परिवार से छुपकर माफी मांगी? 

कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक अपनी एक टिप्पणी के साथ एक चिट्ठी पोस्ट की। इसमे उन्होंने रैली में प्रियंका द्वारा रामराज्य समेत रामायण के बारे में बात करने और केजरीवाल की रिहाई की वकालत करने पर गांधी परिवार पर निशान साधा। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिरोया ने लिखा कि "नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा खुद को राजा और रानी के रूप में सोचा है। वे सोचते हैं कि वे राजघराने हैं। जबक हम एक लोकतंत्र में हैं। उनका परिवार पूर्ण विशेषाधिकार की तरह बोलता है। अगर प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं तो लोग उन्हें बेहतर तरीके से रामायण सिखाएंगे।"

सिरोया ने आगे लिखा है कि "आज यह भी विडंबना है कि 2011 में इसी रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने नेहरू-गांधी परिवार को रावण और हमारे देश के लुटेरे कहा था। आज, प्रियंका गांधी और उनका परिवार केजरीवाल की रिहाई के लिए गुहार लगा रहा था।" 

सिरोया ने अपनी इस पोस्ट में पूछा है कि क्या केजरीवाल ने प्रियंका और उनके परिवार से गुप्त रूप से माफी मांगी है? यदि नहीं तो यह नेहरू-गांधी परिवार की दुखद स्थिति है।''

Exit mobile version