Madhya Pradesh: भाजपा विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 April 2023, 8:08 AM IST

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले के कोलारस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार रात आठ बजकर 22 मिनट पर जब वह धर्मपुरा गांव का दौरा कर रहे थे तो उन्हें एक फोन आया।

रघुवंशी ने बताया कि गांव पहुंचने पर फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 16 April 2023, 8:08 AM IST

No related posts found.