हत्या मामले में भाजपा नेता जयनारायण मिश्रा को मिली जमानत

भुवनेश्वर की विशेष अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) अदालत ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक जयनारायण मिश्रा को 2018 में दर्ज एक हत्या के मामले में जमानत दे दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 March 2023, 11:02 AM IST

भुवनेश्वर:भुवनेश्वर की विशेष अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) अदालत ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक जयनारायण मिश्रा को 2018 में दर्ज एक हत्या के मामले में जमानत दे दी।

मिश्रा ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) भी हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  बीजद कार्यकर्ता दिलेश्वर साहू की 22 फरवरी 2018 को हुई हत्या के सिलसिले में 11 अन्य लोगों के साथ अदालत में पेश हुए।

एक सरकारी वकील ने बताया कि अदालत ने निचली अदालत द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार सभी को जमानत दे दी।

हत्या के सिलसिले में शिकायत के आधार पर मिश्रा और 11 अन्य को गिरफ्तार किया गया था।

 

Published :  18 March 2023, 11:02 AM IST