Crime in Bihar: घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक, नाबालिग बेटे के सामने गैंगरेप

बिहार में कुछ लोगों द्वारा एक महिला में घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और उसके साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 March 2021, 10:46 AM IST

पटना: बिहार के जमुई में कुछ लोगों द्वारा महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और नाबालिग बेटे के सामने महिला के साथ गैंगरेप करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले को संदिग्ध मान रही है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हैरान करने वाला यह मामला जमुई के चकाई थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला के बंधक बनाया और नाबालिग बेटे के सामने गैंगरेप किया। यही नहीं, आरोपियों द्वारा महिला के साथ जमकर मारपीट भी की गई है और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद चकाई थाने पहुंची महिला ने मामले कि शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को दिये बयान में अपने सुखदेव यादव और महेंद्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने के मुताबिक महिला ने उसके साथ कुछ लोगों द्वारा गलत व्यवहार करने  का आरोप लगाया है।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करायी जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। पुलिस फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म की घटना को संदिग्ध मान रही है। 

Published : 
  • 5 March 2021, 10:46 AM IST

No related posts found.