झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन साल से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में कई मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 September 2023, 1:14 PM IST

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में कई मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘तृतीया प्रस्तुति कमेटी’ के सदस्य नितेश कुमार मेहता को बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि चतरा और हजारीबाग जिलों में उसका ‘‘आतंक’’ था और वह पिछले तीन साल से फरार था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेहता को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह करम पूजा मनाने आया था।

उन्होंने बताया कि मेहता जबरन वसूली सहित छह से अधिक मामलों में वांछित था।

उन्होंने बताया कि एक अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Published : 
  • 28 September 2023, 1:14 PM IST

No related posts found.