कतर की जेल में बंद भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत, मौत की सजा पर लगी रोक

कतर की जेल में बंद भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत मिली है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 December 2023, 3:44 PM IST

नई दिल्ली: कतर की जेल में बंद भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत मिली है। इंडियन नेवी के इन पूर्व अफसरों को मिली मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है और उनकी सजा को कम कर दिया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के इस फैसले की पुष्टि की है। भारत के पूर्व नौसैनिकों की फांसी की सजा रोक दी गई है।

कतर के इस फैसले को भारत सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Published : 
  • 28 December 2023, 3:44 PM IST

No related posts found.