
नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 12 के अंतर्गत उ.प्र. शासन में प्रस्तुत पुनरीक्षण याचिकाओं की सुनवाई के लिए नये अफसरों को अधिकृत किया गया है।
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं सीडा के मामलों की सुनवाई के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव अभिषेक प्रकाश को अधिकृत किया गया है।
नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं गीडा के मामलों की सुनवाई के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की विशेष सचिव रम्या आर. को अधिकृत किया गया है।
उत्तर प्रदेश में आईएएस अभिषेक प्रकाश, रम्या आर. और IFS पीयूष वर्मा को IIDC के वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नयी जिम्मेदारी मिली है। #IAS #IFS #AbhishekPrakash #RamyaR #PiyushVerma@piyushvermaifs @Ramya_R_IAS pic.twitter.com/09qzCowcXv
— Dynamite News (@DynamiteNews_) December 14, 2024
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं यूपीसीडा के मामलों की सुनवाई के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव पीयूष वर्मा को अधिकृत किया गया है।
इसके पहले इन सभी जगहों के मामले की सुनवाई वरिष्ठ आईएएस अनिल कुमार सागर करते थे। जिन्हें बिल्डर माफियाओं ने कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझाकर प्रतीक्षारत करा दिया है।
यह भी पढ़े: IAS Anil Kumar Sagar: यूपी के वरिष्ठ आईएएस अनिल कुमार सागर बने बिल्डर माफियाओं के शिकार
Published : 14 December 2024, 5:24 PM IST
Topics : bureaucracy news Dynamite News IAS Abhishek Prakash IAS Ramya R IFS Piyush Verma Manoj Tibrewal News Dynamiyte uttar pradesh