
देवरिया: मदिरा का सेवन करने वालों के लिए खबर है। 14 मार्च को जनपद की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी/लाइसेंस प्राधिकारी दिव्या मित्तल ने होली पर्व पर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा-59 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है।
14 मार्च 2025 को जनपद देवरिया स्थित समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, ताड़ी, भांग तथा डिनैचर्ड स्प्रिट की फुटकर दुकानों के साथ-साथ समस्त एफ.एल.-7 (रेस्टोरेंट बार), एम.एल.-6 (होटल बार), समस्त थोक विक्रय अनुज्ञापन तथा मदिरा निर्माण इकाइयों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
Published : 11 March 2025, 8:47 PM IST
Topics : 14 March alcohol Closed Deorai News Deorai Police Deoria News Drinkers Holi 2025 Holi festival liquor shops