
मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के लिये बेहद बुरी खबर है। मशहूर संगीतकार धनंजय मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धनंजय मिश्रा भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार व बीजेपी नेता मनोज तिवारी के बेहद लोकप्रिय संगीतकार में से एक थे। उन्होंने कई लोकप्रिय गीतों को संगीत दिया और इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। धनंजय मिश्रा ने गुरूवार सुबह 7 बजे के आसपास अंतिम सांले ली।
धनंजय मिश्रा ने मनोज तिवारी के कई एल्बम को अपने संगीत से सजाया, जिसमे सबसे ज्यादा वायरल व लोकप्रिय गाना 'रिंकिया के पापा' भी शुमार है।
धनंजय मिश्रा मुंबई के उपनगर मीरा रोड में रहते थे और उनका एक घर अंधेरी स्थित ओशिवारा में है, जहाँ वे संगीत की तैयारी करते थे। बताया जा रहा था कि धनंजय डायबिटीज के मरीज थे, जिसकी वजह से तबियत ज्यादा ख़राब होने पर आज सुबह उनका निधन हो गया।
धनंजय मिश्रा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे और उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी।
धनंजय मिश्रा कई रियलिटी शोज के जज भी रह चुके थे। धनंजय ने मनोज तिवारी के लिये करीब 1500 गानों के लिये संगीत तैयार की थी। उनके निधन से पूरा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री शोक के लहर में है।
Published : 4 June 2020, 6:21 PM IST
Topics : Bhojpuri Film Industry Dhanjay Misra धनंजय मिश्रा निधन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री मनोज तिवारी मुंबई संगीतकार