
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि उनकी 15 माह की सरकार के जन हितेषी कार्यों और योजनाओं से घबरा कर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सरकार बीच में गिरा दी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा झूठ परोस रही है कि कांग्रेस सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किये। (वार्ता)
Published : 8 July 2022, 1:33 PM IST
Topics : कमलनाथ जनहित झूठी घोषणाएं दावा पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान