बुढ़ापे’ को लेकर दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर निशाना, जानिये क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बुढ़ापे’ को लेकर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो 75 की उम्र में भी बुढ़ापा नहीं महसूस करते। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 May 2022, 12:39 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर 'बुढ़ापे' को लेकर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो 75 की उम्र में भी बुढ़ापा नहीं महसूस करते।

दिग्विजय सिंह  सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा ज्योतिरादित्य जी आप 52 साल में बुढ़ापा महसूस कर रहे हैं मैं और कमलनाथ जी 75 साल में भी बुढ़ापा महसूस नहीं करते!  वाे कहते हैं ना आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो महसूस करता है। दरअसल मीडिया में आई कई खबरों के अनुसार कल   सिंधिया ने अशोकनगर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था

कि वे थोड़ा जवान दिखते हैं, लेकिन अब वे भी बुढ़ापे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। फिर भी पूरी क्षमता के मुताबिक परिश्रम करने से पीछे नहीं हटते।श्री सिंह ने आज इन्हीं खबरों को लेकर श्री सिंधिया पर निशाना साधा है। (वार्ता)

Published : 
  • 21 May 2022, 12:39 PM IST

No related posts found.