Site icon Hindi Dynamite News

Bhojpuri Video: पवन सिंह के सावन स्पेशल गाने ने फिर मचाया तहलका, 4 घंटे में ही मिले 40 लाख व्यूज

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह इस समय अपने सावन स्पेशल गानों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तभी तो रिलीज होने के कुछ समय के बाद से ही गाना सोशल मिडिया पर ट्रेंड करने लगता है। देखिए ये नया गाना डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bhojpuri Video: पवन सिंह के सावन स्पेशल गाने ने फिर मचाया तहलका, 4 घंटे में ही मिले 40 लाख व्यूज

मुंबईः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटे के बाद से ही ये यू-ट्यूब पर ये वीडियो टॉप ट्रेंड में आ गया है।

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'बेल पतईया के चटाइया' रिलीज हो गया है। इस गाने को महज 3 घंटे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। सावन के महीने में पवन सिंह का जलवा बाबा भोलेनाथ के भक्तों पर खूब देखने को मिल रहा है। पवन का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ है। 

पवन सिंह का गाना 'बेल पतईया के चटाइया' बाबा भोलेनाथ के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़ा गाना है, जहां यह पूछा जा रहा है कि जब बाबा भोलेनाथ आएंगे, तब उन्हें कहां स्थान ग्रहण कराया जाएगा। इस पर पवन सिंह कहते हैं कि बाबा को बेल पत्र की चटाई पर विराजमान कराया जाए। लोगों को ये गाना खूब पसंद भी आ रहा है।

गाना 'बेल पतईया के चटाइया' को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में फ़ीचरिंग सृष्टि पाठक का है। निर्माता राजकुमार सिंह हैं। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Exit mobile version